इंदौरमध्य प्रदेश

बस 100 फीट गहरी खाई में गिरी, 20 यात्री घायल, इंदौर से महाराष्ट्र के अकोला जा रही थी

Spread the love

बुरहानपुर
 मध्य प्रदेश में शनिवार की सुबह सवेरे बड़ा हादसा सामने आया है। यहां यात्रियों से भरी बस खाई में पलटने से कई यात्री घायल हो गए है। जिनको इलाज के लिए हॉस्पिटल पहुंचाया गया है। घटना बुरहानपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र की है।

दरअसल, इंदौर से अकोला लेकर जा रही यात्री बस बुरहानपुर में हादसे का शिकार हो गई। हादसा जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जन्सोदी के पास हुई है। इस हादसे में 15 घायलों को हॉस्पिटल लाया गया है। मौके पर 4 एंबुलेंस पहुंची हुई हैं।

टायर के नीचे से हटा सपोर्ट

इंदौर से अकोला जा रही बस जसोन्दी के पास अचानक से खराब हो गई। गाड़ी के सुधारने के लिए ड्राइवर नीचे उतरा और उसमें पानी डालने लगा। ढलान में होने की वजह से बस को रोकने के लिए उसने उसके टायर के नीचे वोट लगाया था। बस के अंदर यात्रियों के बीच धक्का मुक्ति होने पर टायर के नीचे से वोट हट गया। सपोर्ट हटने से बस खाई में गिर गई।

100 फीट गहरी खाई में गिरी बस

बस के खाई में गिरने के साथ ही चीख फुकार मच गई। कुछ लोग पहले से ही बस में से नीचे उतरे हुए थे। उन्होंने तुरंत दौड़कर बस में दबे यात्रियों को निकालने का प्रयास किया। कुछ यात्री खुद चलकर बाहर आने लगे इस तरह 19 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से बुरहानपुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई। यात्रियों को अंदरूनी चोटें आई हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button
Close