सीएम योगी ने सैम पित्रोदा के नस्ली बयान को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना

Spread the love

लखनऊ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सैम पित्रोदा के नस्ली बयान को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ये कांग्रेस के बुद्घिदाता हैं। कांग्रेस ने देश को 1947 में बांटा। इसके बाद वो जाति, धर्म और भाषा के नाम पर देश को बांटते रहे हैं। कांग्रेस को इस बयान के लिए देशवासियों से माफी मांगनी चाहिए। हालांकि, सैम पित्रोदा के बयान के बाद कांग्रेस ने खुद को इससे अलग कर लिया और इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा ले लिया।

बता दें कि बुधवार को सैम पित्रोदा का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह देश के अलग-अलग हिस्सों के लोगों की तुलना विदेशियों से कर रहे हैं। पूर्व के लोगों को उन्होंने चीनी, दक्षिण के निवासियों को अफ्रीकी और पश्चिम के लोगों को अरब जैसा दिखने वाला बताया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button
Close