राजनीतिक

बीजेपी है गुमराह पार्टी, न कोई नीति है न नीयत : कमलनाथ

Spread the love

भोपाल
 मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने भाजपा को गुमराह पार्टी बताते हुए कहा है कि भाजपा की विभिन्न वर्गों के लिए न तो कोई नीति है और न ही नीयत।

कमल नाथ ने गुरुवार को एक्स पर लिखा, "भाजपा का नेतृत्व देश के किसान, नौजवान, महिलाओं, सरकारी कर्मचारी, दलित, पिछड़े, आदिवासी, अल्पसंख्यक या किसी वर्ग के बारे में कोई भी नीति या नीयत स्पष्ट नहीं कर पा रहा है। ऐसी गुमराह पार्टी से देश की रक्षा करने के लिए भारत के नागरिक तैयार हैं।"

उन्होंने आगे कहा, भाजपा शुरू से इस चुनाव को मुद्दों से भटकाने की कोशिश कर रही थी लेकिन भटकाते-भटकाते अब खुद ही भटक गई है। इस लोकसभा चुनाव में जनता का मानस अब स्पष्ट बन चुका है। इंडिया के लोग इंडिया गठबंधन को सत्ता की चाबी सौंपने वाले हैं।

इससे पहले बुधवार को कमल नाथ ने कहा था कि लोकसभा चुनाव में आरक्षण एक बड़ा मुद्दा बन गया है। उन्होंने भाजपा पर संविधान बदलकर आरक्षण छीनने का आरोप लगाया था।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button
Close