![](https://amarvaani.com/wp-content/uploads/2020/05/rashi.jpg)
मेष:
मेष राशि वालों के मन में नए-नए विचारों का आगमन होगा जो कार्यक्षेत्र के अलावा जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में लाभप्रद रहेगा। सिर दर्द और मन में बेचैनी हो सकती है। नसों में तनाव और पैरों में दर्द महसूस कर सकते हैं। लगातार बैठकर काम ना करें। किसी बात पर निराशा व झुंझलाहट संभव है। ध्यान योग करना फायदा होगा।
वृषभ:
आज किसी वरिष्ठ व्यक्ति का अनुभव आपके काम आ सकता है। जो लोग घर से काम कर रहे हैं वह संचार माध्यमों द्वारा सहकर्मियों से संपर्क बनाकर बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में प्रेम और तालमेल बना रहेगा। भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। रुचिकर भोजन का आनंद ले सकेंगे।
मिथुन:
आपकी राशि में चंद्रमा और राहु का संयोग बना हुआ है। शरीर में थकान और आलस महसूस करेंगे। उलटे-सीधे विचारों से मन अशांत रहेगा। पीठ और रीढ की हड्डी में तकलीफ महसूस कर सकते हैं। समय पर काम पूरा करने के लिए बेहतर होगा कि मन को केंद्रित करें। विवादों से बचें और वाणी पर संयम रखें। बच्चों की शिक्षा पर ध्यान देना होगा। जीवनसाथी से तालमेल आपके लिए टॉनिक का काम करेगा।
कर्क:
आज का दिन कुछ असहज महसूस होगा। जीवन एक दायरे में बंध गया है, इस तरह की अनुभूति होगी। भविष्य की चिंता आपको कुछ असहज करेगी। मंगल, गुरु और शनि की सीधी दृष्टि से आपका मन एक तरफ आध्यात्म की ओर जाएगा तो दूसरी ओर मनसिक भटकाव भी देगा। आपके लिए बेहतर होगा कि बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम बिताएं, उलटे-सीधे तरीके अपनाने से बचें।
सिंह:
राशि स्वामी सूर्य पर शनि की दृष्टि है ऐसे में आपको परिवार में पिता से और कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से उलझने से बचना चाहिए। बुद्धि तेज चलेगी, समझदारी और चतुराई से सेल्स मार्केटिंग से जुड़े लोग लाभ प्राप्त कर सकते हैं। लॉक डाउन में फोन से याराना ज्यादा हो गया है लेकिन आज इस दोस्त को कुछ विराम देना चाहिए। जीवनसाथी को टाइम दें, घर में आनंद का माहौल बनेगा।
कन्या:
आज उम्मीद की किरण जग रही है, जो भविष्य में लाभ और सुख प्रदान करेगी। सूर्य की दृष्टि से कार्यक्षेत्र में अनुभवी लोगों से सहयोग मिलेगा। वर्क फ़्रॉम होम में आज का दिन सुकून से गुजरेगा। फोन पर या पड़ोसी की खान-पान की बातों को सुनकर आपके अंदर का चटोरापन जागृत होगा। फिल्म और संगीत के प्रति रुझान बढेगा।
तुला:
आज धर्म-अध्यात्मि की ओर आपकी रुचि रहेगी। ऑफिस से अच्छी खबर मिल सकती है। राहु की नजर से किसी खुराफाती आइडिया का प्राकट्य होगा, जो लाइफ को रोमांचक बनाएगा। विचारों की सक्रियता से लाभ के नए अवसर निकल कर आएंगे। शाम में सिर दर्द या गले में तकलीफ हो सकती है। खान-पान की अनदेखी से बचें।
वृश्चिक:
आपकी राशि पर शुक्र की सीधी नजर कुछ नया गुल खिला रही है। किसी के लिए हृदय में नर्म अनुभूतियां जगा रही हैं। भाग्य सबल रहेगा। कामेच्छा प्रबल रहेगी, साथी से नजदीकियां बढ़ेगी। धैर्य और संयम से काम लें। परिस्थितियों का सामना मुस्कुराकर कर करें। वाणी पर नियंत्रण रखें, ऊंचे स्वर में बात करने की बजाय प्यार से बात करें।
धनु:
आपकी राशि में केतु की मौजूदगी मानसिक तौर पर उथल-पुथल मचाएगी। आपका कोई सहकर्मी खुशी का सबब बनेगा। जीवनसाथी का उलटा मूड आपका तेवर ढीला करेगा, समझदारी से काम लें। योग और ध्यान के लिए भी समय निकालें। कुछ जरूरी खरीदारी के लिए घर से निकलना होगा। शाम का समय मनोरंजन में बीतेगा।
मकर:
आज आप अतिउत्साह रहेंगे, सलाह है कि जोखिम लेने से बचें। ऑफिस की कोई खबर सुबह जहां मानसिक परेशानी देगी, वहीं शाम तक सारी उलझनें खत्म होकर मन में उत्साह का संचार करेगी। किसी को धन्यवाद देने का मन होगा। प्रभु पर आस्था बढ़ेगी। दूर रह रहे संबंधियों से संवाद होगा।
कुंभ:
आज संतान से आपको हौसला मिलेगा। शरीर में थकान और मानसिक तनाव महसूस करेंगे। परिजनों से दूरभाष पर लंबी बात से अच्छा लगेगा। आज की परिस्थितियों पर विचार कर अनावश्यक तनाव होगा। अनुभवी लोगों से सहयोग प्राप्त कर सकेंगे। प्रभु का ध्यान मानसिक सुकून देगा।
मीन:
आपकी राशि में सूर्य की मौजूदगी प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगी। मां-पिता की सेहत को लेकर चिंतित रह सकते हैं। किसी पुराने दोस्त की याद आएगी। गलत फहमी को लेकर मन परेशान होगा। संतान से जुड़ी कोई खबर सुकून देगी। पुराने अटके काम आज बना सकते हैं। शाम का शाम सुकून में बीतेगा।