भोपालमध्य प्रदेश

सुदृढ़ चिकित्सा व्यवस्था का जन-विश्वास कायम रखें – राज्य मंत्री यादव

Spread the love

भोपाल
पीएचई राज्य मंत्री एवं कोविड-19 प्रभारी मंत्री बृजेन्द्र सिंह यादव ने कहा है कि जिले में सुदृढ़ चिकित्सा व्यवस्था का जन-विश्वास कायम रखना है। उन्होंने कहा कि कलेक्टर एवं वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों के साथ अशोकनगर जिले में कोरोना संक्रमण की रोकथाम, प्रभावितों की चिकित्सा तथा उपचार के संसाधनों की उपलब्धता की निरंतर समीक्षा की जा रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना प्रभावितों के लिये चिकित्सा अधिकारियों के परामर्श अनुरूप ऑक्सीजन, इंजेक्शन, दवाइयों आदि की समुचित व्यवस्था जिले में है।

राज्य मंत्री यादव ने आज जिला चिकित्सालय पहुँचकर चिकित्सा अधिकारियों से चिकित्सा संसाधनों की उपलब्धता एवं जरूरतों के संबंध में विस्तार से चर्चा कर जानकारी ली। यादव अस्पताल में इलाज करा रहे रोगियों से मिले तथा उनसे उपचार संबंधी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने चिकित्सा अधिकारी को रोगियों के लिये समुचित चिकित्सा व्यवस्था निरंतर बनाये रखने के निर्देश दिये।

सिविल सर्जन-सह-मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. जे.आर. त्रिवेदिया ने राज्य मंत्री यादव को बताया कि उपचार के सभी संसाधन उपलब्ध हैं। जिले में चिकित्सा संसाधनों अथवा उपचार के अभाव में कोई जनहानि न तो हुई है और न होने दी जायेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button
Close