देश

संक्रमण की बढ़ती रफ्तार के बीच मुंबई से राहत, 45 दिन में पहली बार सिंगल डिजिट में पहुंचा पॉजिटिविटी रेट

Spread the love

 मुंबई 
देश भर में कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार के बीच मुंबई से राहत भरी खबर है। शहर में 45 दिन बाद पॉजिटिविटी रेट सिंगल डिजिट में आ गया है। बीएमसी के अधिकारियों के मुताबिक शहर में कोरोना पॉजिटिविटी रेट शुक्रवार को 9.94 फीसदी पर पहुंच गया। शुक्रवार को बीएमसी की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों में 43,525 टेस्ट किए गए हैं, जिनमें से 4,328 पॉजिटिव केस निकले हैं। हालांकि शुक्रवार तक बीएमसी के इस आंकड़े में थोड़ा बदलाव भी हो सकता है। फिलहाल ये आंकड़े शुरुआती ही हैं। ऐसे में यह बदल भी सकता है। 

इससे पहले 13 मार्च, 2021 को मुंबई में कोरोना का डेली पॉजिटिविटी रेट 9.48 फीसदी था। इस तरह करीब डेढ़ महीने बाद एक बार फिर से पॉजिटिविटी रेट सिंगल डिजिट में आ गया है। हालांकि 13 मार्च के बाद तेजी से इजाफा हुआ था और 20 मार्च को यह आंकड़ा 15 फीसदी तक पहुंच गया था। इसके अलावा अप्रैल में भी आंकड़ा तेजी से बढ़ता रहा था। अप्रैल में यह डेटा 11 से 27 फीसदी के करीब ही बना था। शहर में सबसे ज्यादा पॉजिटिविटी रेट 4 अप्रैल को मिला था। तब शहर में 27.94 फीसदी पॉजिटिविटी रेट था। अब तक मुंबई में 53,80,473 टेस्ट हुए हैं। यदि शहर में ओवरऑल पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो यह 11.9 फीसदी रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button
Close