देश

वैक्सीन की कमी का हवाला देते हुए कहा- मुंबई में 3 दिनों के लिए रोका टीकाकरण 

Spread the love

 मुंबई 
ग्रेटर मुंबई नगर निगम ने कहा है कि मुंबई में आज टीकाकरण नहीं होगा। आपको बता दें कि केंद्र ने 1 मई को 18 से 45 वर्षीय बच्चों के टीकाकरण की शुरुआत की तारीख निर्धारित की है। हालांकि कई राज्यों में टीके की कमी के करण इस पर ग्रहण लगा हुआ है। देश की आर्थिक राजधानी और महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में टीकाकरण अभियान को तीन दिनों के लिए रोक दिया गया है। इसके लिए वैक्सीन की कमी का हवाला दिया गया है।  रिपोर्ट के अनुसार, सिविक बॉडी ने गुरुवार को एक नोटिस में कहा, "मुंबई में टीकाकरण शुक्रवार, 30 अप्रैल, 2021 से रविवार, 2 मई, 2021 तक पूरी तरह से बंद रहेगा।'' निकाय ने कहा कि अगर इस बीच उसे वैक्सीन स्टॉक मिलता है, तो लोगों को मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से सूचित किया जाएगा।

प्रशासन ने वरिष्ठ नागरिकों और 45 से अधिक आयु वर्ग के लोगों से अपील की है कि वे टीकाकरण केंद्रों के बाहर भीड़ न लगाएं। जो लोग वैक्सीन के लिए पंजीकृत हैं, वे इसे प्राप्त करेंगे। नगर निगम ने लोगों से यह यह अपील की है। मुंबई के नागरिक निकाय बृहन्मुंबई कॉरपोरेशन (BMC) में अतिरिक्त नगर आयुक्त अश्विनी भिड़े ने गुरुवार को पहले ट्वीट किया कि 18 से 45 वर्ष के आयु वर्ग के टीकाकरण पर्याप्त टीका उपलब्ध होने के बाद ही शुरू होंगे और1 मई से बिल्कुल नहीं। वैक्सीन की कमी ने बुधवार के बाद राज्य के टीकाकरण के आंकड़ों को नीचे धकेल दिया है। आंकड़ा 1.5 लाख की गिरावट दिखाता है। बुधवार का टीकाकरण आंकड़ा 2,37,700 था।  मंगलवार को 3,88,247 खुराकें दी गईं।

Tags
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button
Close