छत्तीसगढ़बिलासपुररायपुर

राजनांदगांव 15 जनवरी 2022 : कोरोना के साय तले नन्हीं जिंदगी का आगमन

 डॉक्टर्स की टीम ने कोविड-19 संक्रमित महिला का किया सफलता पूर्वक प्रसव

Spread the love

 मां एवं बच्चा दोनों स्वस्थ

 सुदूर वनांचल क्षेत्र मानपुर विकासखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मानपुर में डॉक्टरों की टीम ने कोरोना पॉजिटिव महिला का सफलता पूर्वक प्रसव कराया। प्रसव के बाद जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ है। डॉक्टर की पूरी टीम ने अपना फर्ज निभाते हुए कठिन और चुनौतीपूर्वक कार्य को सफलता पूर्वक पूरा किया। कोरोना संक्रमण की इस विषम परिस्थतियों में डॉक्टर की टीम मरीजों की सेवाओं में लगातार लगी हुई है। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के मार्गदर्शन में जिले के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में कोविड-19 संक्रमित मरीजों के लिए स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित की गई है। होम ऑईसोलेशन एवं अस्पताल में संक्रमित मरीजों का उचित उपचार एवं देखभाल किया जा रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button
Close