राजस्थानराज्य

मंत्री ममता भूपेश बोलीं- दरिंदों के तिलक नहीं लगा होता, हम सबको सतर्क होना होगा

Spread the love

जयपुर
राजस्थान में अलवर दुष्कर्म मामले में प्रदेश सरकार की महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश का बयान सामने आया है। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि अलवर में हुए दुष्कर्म मामले में पुलिस पूरा प्रयास कर रही है। आसपास के सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही दोषियों को पकड़ा जाएगा। आगे कहा कि महिलाओं व बच्चियों से दुष्कर्म करने वाले दरिंदे हमारे आसपास ही घूम रहे हैं। उनके तिलक नहीं लगा होता है। इसलिए हम सभी को सतर्क होना होगा, जागरूक होना होगा। क्योंकि सरकार अकेले दुष्कर्म मामलों को खत्म नहीं कर सकती। इसके लिए सामूहिक प्रयास की जरूरत है।

दौसा पहुंची मंत्री ममता भूपेश बघेल ने बताया कि जैसे ही उन्हें अलवर की घटना की जानकारी हुई, वह खुद अस्पताल पहुंचीं और  पीड़िता का हाल जाना। चिकित्सकों को भी बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पूरे मामले में सरकार  पूरी तरह से अलर्ट है। दोषी गिरफ्तार होते हैं तो सरकार उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास करेगी।

अलवर दुष्कर्म मामले में भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि 15-16 साल की दिव्यांग लकड़ी के साथ अलवर में दुर्व्यवहार हुआ है। एक खून से लथपथ गाड़ी उस लड़की को सड़क पर छोड़कर जाती है। आज वो बेटी आईसीयू में अपने जीवन से लड़ रही है। जब अलवर में ये घटना हो रही थी, तब प्रियंका वाड्रा रणथम्भोर में अपना जन्मदिन मना रही थीं। जहां सरकार नहीं है वहां आप पीड़िता से मिलने जाती हैं, लेकिन अलवर नहीं जा सकीं। उत्तर प्रदेश में आकर आप कहती हैं कि लड़की हूं लड़ सकती हूं, लेकिन राजस्थान में आपके लिए लड़की हूं लड़ना मना है। यह चयनात्मक राजनीति है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button
Close