देश

कोरोना संकट में भारत की जमकर मदद, इस्लामिक देशों ने खोला दिल का दरवाजा

Spread the love

नई दिल्ली
पिछले एक महीने से भारत में कोरोना वायरस ने कोहराम मचा रखा है और हजारों लोगों की मौत कोरोना वायरस की वजह से हो चुकी है। हर दिन भारत में 3 हजार से ज्यादा लोग कोरोना वायरस की वजह से दम तोड़ रहे हैं तो साढ़े तीन लाख से ज्यादा मरीज हर दिन भारत में मिल रहे हैं। भारत में सबसे ज्यादा मौतें ऑक्सीजन की कमी को लेकर हो रही हैं। ऑक्सीजन नहीं मिलने से मरीज छटपटा कर मर रहे हैं, लेकिन उन्हें देखने वाला, उनकी मदद करने वाला कोई नहीं है। भारत के दर्जनों अस्पतालों ने नये मरीजों की भर्ती करना बंद कर दिया है क्योंकि उनके पास ऑक्सीजन सिलेंडर नहीं हैं। 

भारत के सैकडों डॉक्टर ऑक्सीजन नहीं मिलने और मरीजों की मदद नहीं करने की वजह से परेशान हैं। वहीं, इस विकट परिस्थिति में दुनिया के कई देश भारत की मदद कर रहे हैं।अमेरिका, फ्रांस, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, जापान, ऑयरलैंड, बेल्जियम, लक्समबर्ग, सिंगापुर, स्वीडन, न्यूजीलैंड, कुवैत, सऊदी अरब, यूएई भी लगातार भारत की मदद कर रहा है। भारतीय वायुसेना ने गुरुवार को सिंगापुर और बैंकॉक से 12 खाली क्रोयोजेनिक ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर आई। वहीं, जापान ने भी संकट के समय में भारत की मदद करने की बात कही है। वहीं, इस्लामिक देश भी संकट के इस समय में दिल खोलकर भारत की मदद कर रहे हैं। आईये देखते हैं इस्लामिक देश किस तरह से भारत की मदद कर रहे हैं।

सऊदी अरब से मदद भारत ने ऑक्सीजन की किल्लत दूर करने के लिए कई देशों से मदद मांगी है, जिसमें इस्लामिक देश भी शामिल हैं। खासकर सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, कतर जैसे देशों से भारत की काफी अच्छी दोस्ती है और इस विपरीत परिस्थिति में ये इस्लामिक देश भारत की खूब मदद भी कर रहे हैं। भारत को इस वक्त सबसे ज्यादा ऑक्सीजन सिलेंडर, ऑक्सीजन जेनरेटर, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स, वेंटिलेटर्स, की जरूरत है, लिहाज भारत इन मेडिकल सामानों की जल्द से जल्द सप्लाई चाहता है। संकट के इस पल में सऊदी अरब ने 80 मीट्रिक टन ऑक्सीजन भारत भेजा है। 

Tags
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button
Close