एक दिन में 1.32 करोड़ लोगों ने कराया वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन
![](https://amarvaani.com/wp-content/uploads/2021/04/ti-2.jpg)
नई दिल्ली
भारत में कोरोना वायरस वैक्सीनेशन तीसरा चरण 01 मई से शुरू होने वाला है। जिसके तहत 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को भी वैक्सीनेट किया जाएगा। 18 से 45 साल वालों तक के लिए बुधवार (28 अप्रैल) की शाम 04 बजे, Aarogya Setu ऐप, Cowin पोर्टल, और UMANG ऐप पर रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। हालांकि बताया जा रहा था कि ज्यादा संख्या में लॉग-इन करने की वजह से कोविन पोर्टल शुरुआत में क्रैश हो गया था। सरकार ने इस पर कहा कि पहले दिन कोविन ने बिना किसी परेशानी के काम किया। शुरुआत के 3 घंटे में 80 लाख लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था।
नेशनल हेल्थ अथॉरिटी के सीईओ और कोविन के प्रमुख आरएस शर्मा ने जानकारी दी है कि एक दिन में 1.33 करोड़ लोगों ने वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया है। जिसमें से 2.78 करोड़ लोगों को मैसेज भेजा गया है। कोविन चीफ आरएस शर्मा ने बुधवार (28 अप्रैल) की रात 12 बजकर 07 मिनट पर ट्वीट कर जानकारी दी कि एक दिन में 1.33 करोड़ लोगों ने कोरोना वैक्सीन के लिए कोविन पर रजिस्ट्रेशन करवाया है और 2.78 करोड़ लोगों को मैसेज भेजे गए हैं।
वहीं बुधवार (28 अप्रैल) की रात 12 बजकर 04 मिनट पर आरोग्य सेतु के अधिकारिक ट्विटर हैंडल से जानकारी दी गई है कि Cowin.gov.in एक दिन में 1.32 करोड़ लोगों ने वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया है। इसके लिए हम कोविन टीम को बधाई देते हैं। 50000 से अधिक एपीआई कॉल प्रति सेकंड संभालना बड़ी बात है।