राजनीतिक

आज से प्रदेश में सुनाई देगा ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’

Spread the love

भोपाल
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को फिर से जनता के बीच जमीन तलाशने में अहम रोल निभा रहे प्रियंका गांधी के नारे ‘ लड़की हूं लड़ सकती हूं’ अब प्रदेश में भी सुनाई देगा। महिला कांग्रेस आज से प्रदेश भर में इस नारे के साथ लड़कियों को कई तरह की ट्रैनिंग देने का कार्यक्रम शुरू करने जा रही है। इसमें सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इस नारे का आगाज प्रदेश महिला कांग्रेस हनुमान चालीसा का पाठ कर करेगी।

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर दोपहर में इसका आयोजन होगा। प्रदेश में मकर संक्रांति पर्व से इसकी शुरूआत की जा रही है। महिला कांग्रेस इस अभियान के पहले चरण में महिलाओं को सेल्फ डिफेंस की ट्रैनिंग देगी। जिसमें उन्हें जूड़ो-कराते सीखाये जाएंगे।

इसके जरिए महिलाएं अपनी आत्मरक्षा कर सकती है। इसके अलावा महिला कांग्रेस महिलाओं को कानूनी सलाह भी देंगी। इसके लिए महिला कांग्रेस का लीगल सेल की पदाधिकारी यह काम करेगी। इसके साथ ही महिलाओं को शिक्षा के प्रति जागरुक करने का काम भी किया जाएगा।

भोपाल के साथ ही आज से सभी जिलों में ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ अभियान शुरू होगा। इससे पहले प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अर्चना जायसवाल ने इंदौर में इस अभियान की शुरूआत की। इस अभियान की शुरूआत में महिलाएं एक दूसरे को हल्दी कुमकुम लगाया। पंतगबाजी भी की।  इसके बाद सेल्फ ट्रैनिंग का प्रोग्राम ब्लॉक स्तर पर भी करवाया जाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button
Close