देश

पिछले कुछ दिनों से दिल्ली, एनसीआर और यूपी समेत देश के अधिकांश हिस्से भीषण गर्मी की चपेट में, रेड अलर्ट जारी

Spread the love

नई दिल्ली
पिछले कुछ दिनों से दिल्ली, एनसीआर और यूपी समेत देश के अधिकांश हिस्से भीषण गर्मी की चपेट में हैं। मौसम विभाग ने अभी और कुछ दिन भयंकर गर्मी और लू की भविष्यववाणी की है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले चार से पांच दिन गर्मी से राहत के संकेत नहीं दिए हैं। उधर, दक्षिण भारतीय राज्य केरल में भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। यहां भारी वर्षा के चलते कम से कम चार लोगों की मौत हो गई। बुधवार को भी देश के अधिकांश हिस्सों में झुलसा देने वाली गर्मी का सिलसिला जारी रहा। राजस्थान के बाड़मेर में पारा 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस साल अब तक का सबसे अधिक तापमान है। आईएमडी ने अपने ताजा बुलेटिन में चेतावनी दी है कि 26 अप्रैल तक पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में गंभीर लू चलने की संभावना है। दिल्ली और मध्य प्रदेश में भी 26 अप्रैल तक भीषण गर्मी जारी रहेगी।

दिल्ली में 44 डिग्री तक पहुंचा पारा
गुरुवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा, जो औसत से तीन डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 30.9 डिग्री रहने की संभावना है, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है। भीषण गर्मी के चलते दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात और मध्य प्रदेश में कम से कम 24 स्थानों पर बुधवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर दर्ज किया गया।

यहां आसमान से बरस रही आग
सबसे अधिक अधिकतम तापमान राजस्थान के बाड़मेर में 48 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा का सिरसा 47.7 डिग्री के साथ दूसरे स्थान पर रहा। इसके बाद पंजाब के भटिंडा में रिकॉर्ड 46.6 डिग्री पारा दर्ज किया गया। गुजरात के कांडला में 46.1 डिग्री, मध्य प्रदेश के रतलाम और उत्तर प्रदेश के झांसी में तापमान 45 डिग्री और महाराष्ट्र के अकोला में 44.8 डिग्री तापमान दर्ज हुआ है। मौसम विभाग ने राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिम उत्तर प्रदेश के लिए भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की है। साथ ही सभी उम्र के लोगों को हीटस्ट्रोक से बचने की सलाह दी है।

इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी
आईएमडी ने गुरुवार को केरल के पांच राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। आईएमडी ने बताया कि तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, मलप्पुरम, कोझिकोड और वायनाड के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया हुआ है। जबकि कन्नूर और कासरगोड के लिए ‘येलो अलर्ट’ है। तमिलनाडु, कर्नाटक और पुडुचेरी में भी भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है। मौसम विभाग ने अगले सात दिनों तक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश की भी भविष्यवाणी की है।

केरल में भारी बारिश से चार लोगों की मौत
केरल में मूसलाधार बारिश के चलते अलग-अलग हिस्सों में चार लोगों की मौत हो गई। मौसम विभाग ने पथानामथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम, एर्नाकुलम और इडुक्की जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

 

Tags
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button
Close