राजनीतिक

BJP नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा गिरफ्तार, केजरीवाल की आलोचना पर पंंजाब पुलिस ने की कार्रवाई

Spread the love

 नई दिल्ली
 
दिल्ली भाजपा के नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा  को पंंजाब पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। दिल्ली भाजपा के नेताओं ने इस गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए राजनीतिक विरोधियों को दबाने का आरोप लगाया है।

दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर और हरीश खुराना ने बग्गा की गिरफ्तारी को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) पर राजनीतिक विरोधियों के दमन का आरोप लगाया है। भाजपा नेताओं ने कहा कि 'आप' बदले की भावना से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक विरोध की स्वतंत्रता लोकतंत्र का मूल होता है, लेकिन केजरीवाल ने बग्गा को गिरफ्तार करवा कर लोकतंत्र को मार दिया है। कपूर ने कहा कि तजिंदर बग्गा एक व्यक्ति नहीं एक सिद्धांत है, पार्टी बग्गा के साथ हमेशा खड़ी रहेगी। भाजपा केजरीवाल द्वारा पंजाब में मिली सत्ता के दुरुपयोग की कड़ी निंदा करती है।

दरअसल, कश्मीरी पंडितों के पलायन पर बनी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आलोचना करने पर पंजाब पुलिस ने बग्गा के खिलाफ मामला दर्ज किया है।  

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button
Close