5 जिलों में लू का यलो अलर्ट,होशंगाबाद में तापमान 41 डिग्री
भोपाल
होली के दिन सोमवार को गर्मी नहीं इंदौर में अपना असर दिखाया। इस सीजन में मार्च में पहली बार इंदौर में दिन का तापमान सामान्य से 4 डिग्री अधिक 40.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान सामान से तीन डिग्री अधिक 21.1 डिग्री दर्ज किया गया।
हालांकि मौसम विभाग ने अगले एक-दो दिन में रात का पारा और बढ़ने की उम्मीद जताई है। विभाग की मानें तो अगले एक सप्ताह तक गर्मी से राहत की उम्मीद कम ही है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में छतरपुर, सागर, दमोह, होशंगाबाद और दतिया में लू चलने का यलो अलर्ट जारी किया है।
होशंगाबाद में 41 के पर पहुंचा तापमान
मौसम विभाग के अनुसार होशंगाबाद प्रदेश में सबसे ज्यादा तप रहा है। यहां तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा पहुंच गया है। यह प्रदेश में सबसे ज्यादा है। जबलपुर और इंदौर संभागों में तापमान सामान्य जबकि सागर, उज्जैन और ग्वालियर में तापमान सामान्य से अधिक चल रहा है। मंडला और रायसेन में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस सबसे कम रहा। हालांकि अब आगामी 24 घंटे में यह और बढ़ेगा।
भोपाल में 40 तक पहुंचेगा तापमान
अगले 24 घंटों में राजधानी में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। दिन के साथ ही रात के तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। रात में अब 20 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंच जाएगा। यह अब तक का सबसे ज्यादा होगा। अभी तक रात का तापमान 19 डिग्री सेल्सियस से कम ही रहा है।