देश

42 मर्डर का खूंखार अपराधी बुबू कोंवर पुलिस मुठभेंड़ में मारा गया

Spread the love

सिबसागर

असम के सबसे खूंखार अपराधियों में से एक बुबू कोंवर को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। कोंवर ने राज्य में कई हाई-प्रोफाइल हत्याओं को अंजाम दिया था। पिछले कुछ सालों में इसने 42 लोगों का मर्डर किया था।   सिबसागर जिले में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में यह मारा गया। 43 साल का बुबू कोंवर कई कार चोरी, ड्रग डीलिंग, जबरन वसूली, फिरौती के लिए अपहरण जैसे अपराधओं में शामिल रहा था। कई जिलों में उसके खिलाफ 50 मामले दर्ज थे।

विशेष डीजीपी जीपी सिंह ने बुधवार रात ट्वीट किया, “एक अनुभवी अपराधी, बुबू कोंवर, सिबसागर के गेलेकी में पुलिस के साथ गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल हो गया, उसने पुलिस टीम को निशाना बनाया था। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया और गेलेकी सिविल अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उसके कब्जे से एक पिस्तौल बरामद की गई है।"

पुलिस के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब एक सहयोगी के साथ स्कूटर पर सवार कोंवर ने पुलिस चेक से भागने की कोशिश की और कर्मियों पर गोली चला दी। उसका साथी भागने में सफल रहा।

अपराधों का सफर

कोंवर को इसी साल मार्च में जोरहाट से गिरफ्तार किया गया था और उसके पास से 35 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर बरामद किया गया था, लेकिन वह जमानत पर छूटने में कामयाब रहा था। इससे पहले उसे नवंबर, 2016 में एक कार चोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया था। तभी उसने टीवी कैमरों के सामने स्वीकार किया था कि वह एक कॉन्ट्रैक्ट किलर है और उसने पैसे के बदले 42 लोगों की हत्या की थी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button
Close