भोपालमध्य प्रदेश

15 दिन में दूसरी बार 25 रुपए बढ़े सिलेंडर के दाम, 890 का भोपाल में हुआ सिलेंडर

Spread the love

भोपाल
सितंबर महीने की शुरुआत आम आदमी के लिए महंगाई के झटके के साथ हुई है। सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में 25 रुपए और कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 75 रु. की भारी बढ़ोतरी कर दी है। बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर के के दाम में आज बुधवार से 25 रुपए की बढ़ोतरी कर दी है। इसके बाद में भोपाल में 14.2 किलोग्राम के घरेलू एलपीजी सिलेंडर का दाम 865.50 रु. से बढ़कर 890.50 रु. हो गया है।

वहीं 19 किग्रा वाला कमर्शियल सिलेंडर का दाम 75 रुपए बढ़कर 1702 रुपए हो गया है। दिल्ली में 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर का दाम बढ़कर 884.50 रुपए हो गए हैं। इससे पहले पेट्रोलियम कंपनियों ने 18 अगस्त को गैस सिलेंडर की कीमतों में 25 रुपए का इजाफा किया था। जुलाई में भी सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए थे। वहीं 19 किलोग्राम कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 75 रुपए की बढ़ोतरी हुई है।

मात्र 15 दिन में ही एलपीजी सिलेंडर का दाम 50 रुपए बढ़े हैं।   कई शहरों में सिलेंडर एक हजार की ओर बढ़ गया है। कोलकाता में 14.2 किग्रा के सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत 911 रुपए और चेन्नई में 900.50 रुपए हो चुकी है। सरकार ने हर महीने दरों में बढ़ोतरी कर एलपीजी पर मिलने वाली सब्सिडी को खत्म कर दिया है। घरेलू रसोई गैस की कीमत पिछले सात वर्षों में दोगुनी से अधिक हो गई है।

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बुधवार को सरकारी तेल कंपनियों ने  लगभग 15 पैसे की राहत मिली है। पिछले कुछ दिनों से कीमतें स्थिर बनी हुई थीं। पेट्रोल के दामों में पिछले 15 दिन में 50 पैसे कटौती हुई है। रक्षा बंधन के दिन, पेट्रोल दाम में 20 पैसे की कमी की गई थी। उसके दो दिन बाद भी 15 पैसे की कमी हुई है। उसके बाद आज इसके दाम फिर 15 पैसे घटे।

18 अगस्त से 20 अगस्त तक 20 पैसे प्रति लीटर, रक्षा बंधन के दिन भी इतनी ही कटौती हुई थी। उसके दो दिन बाद भी 15 पैसे सस्ता हुआ था। आज के 15 पैसे की कमी को जोड़ लें तो एक पखवाड़े में डीजल 1.10 रुपये लीटर सस्ता हुआ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button
Close