भोपालमध्य प्रदेश
हड़ताल: कल से दो दिन बैंकों के नहीं खुलेंगे ताले
भोपाल
कल से शहर में दो दिन तक बैंकों की हड़ताल के कारण वहां पर कामकाज नहीं होगा और कई जगहों पर तो ताले भी नहीं खुलेंगे। यूनाईटेड फोरम आॅफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर सार्वजनिक क्षेत्र, निजी क्षेत्र एवं विदेशी क्षेत्र के बैंकों में कार्यरत अधिकारी- कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। यूनाईटेड फोरम आॅफ बैंक यूनियंस के कोआॅडिनेटर वीके शर्मा के अनुसार बैंकों के निजीकरण के विरोध में फोरम से जुड़ी नौ यूनियनों के 10 लाख से ज्यादा बैंक अधिकारी- कर्मचारी हड़ताल में शामिल होंगे।
जनरल इंश्योरेंस और बीमा निगम में भी हड़ताल : हड़ताल का असर केवल बैंकों में ही नहीं बल्कि बीमा निगम और इंश्योरेंस सेक्टर में भी दिखेगा। 17 को जनरल इंश्योरेंस 18 को जीवन बीमा निगम में हड़ताल होगी। सामान्य बीमा और 18 मार्च को जीवन बीमा से जुड़े अधिकारी- कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे।