देश

हार्डकोर नक्सली सबजोनल कमांडर हथियारों के साथ गिरफ्तार

Spread the love

रांची
झारखंड के खूंटी जिले में  पुलिस और प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीएलएफआई के सबजोनल कमांडर लाका पाहन दस्ते के बीच मुठभेड़ हो गई। मुरहू थाना क्षेत्र के बुरजू गांव में हुई इस मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों की ओर से चलाए गए सर्च ऑपरेशन में एक हार्डकोर नक्सली को गिरफ्तार किया है। इसे पुलिस ने हथियार के साथ पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। हालांकि, सबजोनल कमांडर लाका पाहन जरूर मौके से भागने में सफल हो गया।

गिरफ्तार नक्सली हस्सा पूर्ति अरेस्ट
गिरफ्तार नक्सली की पहचान हस्सा पूर्ति के रूप में हुई है। वह खूंटी जिले के अड़की थाना क्षेत्र के मुर्गीडीह गांव का रहने वाला है। खूंटी के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार पीएलएफआई नक्सली के पास से एक देशी कट्टा, 17 गोली, एके-47 के 14 खोखे बरामद हुए हैं। इसके अलावा पीएलएफआई का नक्सली पर्चा और 11 चंदा रसीद समेत चार बाइक भी मिली है। मुठभेड़ के दौरान दोनों ओर से लगभग 40-45 गोलियां चलाई गई।

सब जोनल कमांडर लाका पाहन भागने में कामयाब
जानकारी के मुताबिक, नक्सल उन्मूलन अभियान के दौरान पुलिस कार्रवाई जुटी हुई थी। इसी बीच पीएलएफआई नक्सलियों ने जवानों को निशाना बनाकर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की गई, जिसके बाद पुलिस फोर्स को भारी पड़ता देख सब जोनल कमांडर लाका पाहन अपने दस्ते के सदस्यों के साथ भाग गया। इस दौरान वह बाइक और दूसरे सामान मौके पर ही छोड़ गया। बताया जा रहा कि वह जंगल में झाड़ी का फायदा उठाते हुए भागने में सफल रहा।

Tags
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button
Close