उत्तरप्रदेशराज्य

सहारनपुर हादसा : फैक्ट्री में हुए विस्फोट में मरने वालों की संख्या 5 तक पहुंची

Spread the love

 सहारनपुर
 

बलवंतपुर की फैक्ट्री में हुए विस्फोट के बाद मरने वालों की संख्या 5 तक पहुंच गई है। आधी रात के बाद ढाई बजे  दो अन्य युवकों के शरीर के अलग-अलग अंग मिले। कपड़ों और अन्य सामान से परिजनों ने दोनों की मौत की पुष्टि की। उधर, पुलिस ने भी दोनों की डीएनए जांच के लिये सैंपल भेजे हैं।

बीते, शनिवार को सरसावा क्षेत्र के बलवंतपुर में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया था। जिस समय फैक्ट्री में हादसा हुआ तो उस समय 6 लोग मौजूद थे। हादसा इतना भीषण था कि पूरी फैक्ट्री कागज की मानिद उस गई थी। जिसमें फैक्ट्री मालिक राहुल समेत 3 लोगों की मौत हो गई थी जबकि एक युवक घायल हो गया था। हादसे में दो लोग लापता बताए जा रहे थे। जिनकी तलाश के लिए रात को सर्च ऑपरेशन चला था। रात को जंगल मे शरीर के अंग मिले थे। अंदाजा लगाया जा रहा था कि शरीर के अंग लापता दोनों युवकों के ही हैं। इसके बाद परिजनों ने कपड़े और अन्य सामान से दोनों युवकों की मौत की पुष्टि की। दोनों की शिनाख्त वर्धन 18 पुत्र अर्जुन सिंह, सुमित उम्र 22 साल पुत्र सोहन वीर निवासी सलेमपुर के रूप में हुई। फिलहाल दोनो परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button
Close