भोपालमध्य प्रदेश

सलकनपुर देवी धाम पहाड़ी को फूलों की घाटी जैसा विकसित किया जाएगा-मुख्यमंत्री चौहान

Spread the love

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सलकनपुर देवी धाम पर्वत को फूलों की घाटी जैसा विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री गुरुवार को सलकनपुर में विंध्य पर्वत पर वन विभाग द्वारा तैयार की गई सघन वन योजना की जानकारी ली। इस मौके पर मुख्यमंत्री चौहान ने रुद्राक्ष का पौधा लगाया।

पहाड़ी पर गुलमोहर से दीप और अमलताश वृक्षों से स्वस्तिक की छवि उकेरी जाएगी

मुख्यमंत्री चौहान को सी.सी.एफ. रविन्द्र सक्सेना ने बताया कि इस वर्ष 1509 वृक्ष लगाने की योजना है। अब तक 1200 फूलदार, फलदार, छायादार पौधे रोपे गए हैं। उन्होंने बताया कि योजना अनुसार पहाड़ी के दो हिस्सों पर गुलमोहर से दीप और अमलताश से स्वस्तिक की छवि उकेरी जाएगी। मुख्यमंत्री चौहान ने दोनो क्षेत्रों का मुआयना भी किया और वन विभाग के प्रयासों की सराहना की।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि उनका सपना है कि देवी धाम पहाड़ी को सुनियोजित रूप से और भी हरा-भरा स्वरूप दिया जाए। साथ ही पर्यटन की गतिविधियाँ भी बढ़ाएँ।

मुख्यमंत्री के साथ सीहोर जिले के प्रभारी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने सत्यपर्णी का पौधा रोपा। सांसद रमाकांत भार्गव सहित अन्य जन-प्रतिनिधियों तथा वरिष्ठ अधिकारियों ने भी विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे।

सलकनपुर देवी के दर्शन भी किये

मुख्यमंत्री चौहान ने सलकनपुर माता के मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की और खुशहाल प्रदेश के लिए प्रार्थना की।

Tags
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button
Close