छत्तीसगढ़

शर्मा ने नवनिर्मित आत्मानंद अंग्रेजी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया

Spread the love

मुंगेली
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल  के सलाहकार प्रदीप शर्मा अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिला मुख्यालय मुंगेली पहुचे और यहां 3 एकड़ क्षेत्र में 5 करोड़ की लागत से नवनिर्मित आत्मानंद अंग्रेजी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। उल्लेखनीय है कि शर्मा योजना, नीति, कृषि और ग्रामीण विकास में मुख्यमंत्री बघेल के सलाहकार है।

शर्मा नवनिर्मित आत्मानंद अंग्रेजी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का भ्रमण कर विद्यालय में शिक्षको और बच्चों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होने स्मार्ट क्लास रूम, खेल मैदान, पुस्तकालय, लैब, कम्प्यूटर कक्ष, वाईफाई कैम्पस के अलावा प्राचार्य कक्ष और स्टाफ कक्ष का अवलोकन किया और विद्यालय सभी प्रकार की आधुनिक सुविधाओं से लेस होने पर अपनी प्रशनता व्यक्त की और उन्होने कहा कि मुंगेली जिला मुख्यालय में नवनिर्मित आत्मानंद अंग्रेजी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से मुंगेली जिले को एक नई पहचान मिलेगी। यहां दूर-दूर से विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करने आएंगे और उच्च पदो पर पदस्थ होकर राज्य में मुंगेली जिले का नाम रोशन करेंगे। इससे विद्यालय और उनके अभिभावक गौरवान्वित होगे। इस अवसर पर उन्होने विद्यालय के दिवालों पर उकेरे गए भारत के भूतपूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपी अब्दुल कालम, प्रसिद्ध टेनिस खिलाडी सानिया मिर्जा सहित शिक्षा विदो और विभिन्न योगा के चित्र को देखकर गदगद हुए और इसे विद्यार्थियों के लिए लाभप्रद बताया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सलाहकार शर्मा ने विद्यालय के प्राचार्य डॉ. आई पी. यादव से विद्यार्थियों की दर्ज संख्या, शिक्षकों की नियुक्ति आदि के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर कलेक्टर पी.एस एल्मा ने नवनिर्मित आत्मानंद अंग्रेजी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्य पालन अधिकारी रोहित व्यास, जिला शिक्षा अधिकारी जी.पी. भारद्वाज और ग्रामीण यांत्रिकी विभाग के कार्य पालन अभियता पी.के. शर्मा मौजूद थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button
Close