छत्तीसगढ़

लक्ष्य जितना बड़ा होगा, उसे हासिल करने उतनी ही कड़ी मेहनत करनी होगी -कलेक्टर

Spread the love

जांजगीर-चांपा
कलेक्टर जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने कहा कि किसी भी खेल में लक्ष्य का स्तर जितना बड़ा होगा, खिलाडि?ों को उतनी ही ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। वे आज राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के तुलसी भवन में आयोजित खिलाडि?ों के समारोह को संबोधित कर रहे थे।

समारोह में कलेक्टर जितेंद्र कुमार शुक्ला ने जिले के राष्ट्रीय स्तर के प्रतिभागी खिलाडि?ों का सम्मान किया। कलेक्टर ने हाँकी के विश्व प्रसिद्ध खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलित किया और पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने इस अवसर पर हाई स्कूल क्रमांक 1 के मैदान में पौधा रोपण भी किया। कलेक्टर ने खिलाडि?ों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि लक्ष्य बड़ा हो तो मेहनत भी ज्यादा करनी होगी। दृढ़ विश्वास, निरंतर अभ्यास, लगन और समर्पण के साथ मेहनत करने से सफलता अवश्य मिलती है। उन्होंने प्रशिक्षु खिलाडि?ों से कहा कि खेल के साथ-साथ पढ़ाई में भी समन्वय स्थापित करें। खेल से तन स्वस्थ और मन प्रफुल्लित रहता है । मानसिक स्थिति भी संतुलित और बेहतर रहती है।

कलेक्टर ने कहा कि खिलाडि?ों ने राष्ट्रीय और राज्य स्तर की विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जांजगीर-चांपा जिले का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि जिले में खेल की बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से हर संभव प्रयास किया जाएगा। वरिष्ठ क्रिकेट खिलाड़ी विवेक सिसोदिया ने खिलाडि?ों को प्रोत्साहित किया और उनका मनोबल बढ़ाते हुए उपलब्ध खेल संसाधनों और सुविधाओं का अधिकतम और बेहतर उपयोग करने और सतत मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष गोपेश्वर कहरा ने मेजर ध्यानचंद के खेल जीवन के प्रेरक प्रसंगो को याद किया। अजय केसरवानी, आरपी राठौर और बृजेश अग्रवाल ने भी खेल से संबंधित जिले की उपलब्धियों से अवगत कराया। खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी प्रमोद सिंह बैस ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर हितेश यादव, जितेंद्र तिवारी मनोज अग्रवाल सहित विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी और खिलाड़ी उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button
Close