रायपुर में लॉकडाउन 5 मई तक बढ़ेगा
रायपुर
राजधानी रायपुर में एक बार फिर लॉकडाउन 5 मई तक बढ़ाया जा रहा है। प्रदेश के कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने इसकी पुष्टि की है। मंत्री ने कहा कि कलेक्टर जल्द ही आदेश जारी करेंगे। इसके अलावा कलेक्टर लॉकडाउन की गाइडलाइन भी जारी करेंगे। मंत्री चौबे ने बताया कि कलेक्टर व्यापारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद आदेश जारी किया जाएगा। फिलहाल अभी शासकीय तौर पर अधिकृत रूप से आदेश जारी नहीं हुआ है। वहीं और भी जिलों में कलेक्टर लॉकडाउन बढ़ाने की तैयारी में हैं। कलेक्टरों को स्तिति की समीक्षा करते हुए अधिकार दे दिया गया है।
सूरजपूर जिले से इसकी शुरूआत हो गई है। सूरजपुर कलेक्टर ने 5 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने का आदेश जारी किया है। हालांकि लॉकडाउन में थोड़ी राहत दी है। जिला प्रशासन ने स्ट्रीट वेंडर द्वारा सब्जीए फलए किराना समान बेचने की छूट दी है। कलेक्टर रणबीर शर्मा ने लॉकडाउन का नया आदेश जारी किया है। बता दें छत्तीसगढ़ में कोरोना का केस थम नहीं रहा है। हर दिन केस में बढ़ोतरी हो रही है। जिसके चलते प्रदेश के सभी जिलों में एक बार फिर लॉकडाउन बढ़ाने की पूरी संभावना है।