भोपालमध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री चौहान ने मंत्री तुलसी सिलावट और सुउषा ठाकुर से वन-टू-वन चर्चा की

Spread the love

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज मंत्रालय में जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट और पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सुउषा ठाकुर से वन-टू-वन चर्चा की। इस दौरान उन्होंने विभागीय योजनाओं और कार्यों की जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक निर्देश दिए।

सिंचाई का रकबा बढ़ाया जाएगा

मुख्यमंत्री चौहान से चर्चा के दौरान जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट द्वारा बताया गया कि आगामी 4 वर्षों में म.प्र. में सिंचाई के रकबे को 35 लाख हेक्टेयर से बढ़ाकर 41 लाख हेक्टेयर किया जाएगा। प्रदेश सरकार के कृषि को लाभ का धंधा बनाने के संकल्प पर पूरी गति के काम हो रहा है। सिलावट ने केन-बेतवा लिंक परियोजना के लिए मुख्यमंत्री चौहान को धन्यवाद दिया। इस परियोजना से बुंदेलखण्ड क्षेत्र की तस्वीर बदल जाएगी। सिलावट ने प्रदेश में कोविड नियंत्रण, टीकाकरण और स्मार्ट सिटी पुरस्कारों में मध्यप्रदेश की उपलब्धियों के लिए मुख्यमंत्री चौहान का आभार व्यक्त किया।

विभागीय कार्यों और योजनाओं को गति

मुख्यमंत्री चौहान से चर्चा के दौरान पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सुउषा ठाकुर ने बताया कि प्रदेश में पर्यटन की अपार संभावनाओं को देखते हुए पर्यटन को बढ़ाने के सभी प्रयास किए जा रहे हैं। विभागीय कार्यों और योजनाओं को गति दी जा रही है।

Tags
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button
Close