देश

महाराष्ट्र: कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 30 हजार से ज्यादा पॉजिटिव केस आए सामने

Spread the love

मुंबई
देश में कोरोना महामारी फिर से पैर पसारने लगी है। महाराष्ट्र में इसका सबसे ज्यादा असर देखने को मिल रहा है। कोरोना ने महाराष्ट्र और उसकी राजधानी मुंबई में सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में महाराष्ट्र में 30,535 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, मुंबई में यह संख्या 3,779 है। आपको बताते चलें कि महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक एक दिन में सामने वाले मामलों की संख्या में सर्वाधिक है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य में कई तरह के प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं। हालांकि मामले रोजाना बढ़ते ही जा रहे हैं। महाराष्ट्र में कोरोना के कुल आंकड़ों पर अगर नजर दौड़ाएं तो यह 24,79,682 हो चुके हैं। वहीं, इस महामारी ने 53,399 मरीजों की जान ले चुकी है। 99 लोगों की मौत बीते 24 घंटे में हुई है। वहीं, 22,14,867 मरीजों ने अब तक इस महामारी को मात दे चुके हैं। आज कुल 11,314 लोगों को या तो अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, या फिर वे स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि प्रदेश में बड़े पैमाने पर कोरोना जांच भी जारी है। अब तक 1,83,56,200 लोगों की टेस्टिंग हो चुकी है। आज करीब 1,38,199 सैंपल की जांच की गई है।

मुंबई की बात करें तो यहां आज 3,779 नए मामलों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही देश की 'आर्थिक राजधानी' में कोरोना के मामलों की कुल संख्या 3,62,675 हो चुकी है। इस महामारी ने यहां 11,586 मरीजों की जान ले ली है। मुंबई में आज 10 लोगों की जान गई है। महाराष्ट्र के कल के आंकड़ों पर अगर ध्यान दें तो राज्य के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, कल महाराष्ट्र में 27,126 नए मामले सामने आए थे। कल 92 लोगों की जान चली गई थी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button
Close