भोपालमध्य प्रदेश
मंत्री देवड़ा ने दुर्घटना पर गहन दु:ख व्यक्त किया
भोपाल
वित्त एवं वाणिज्यिक कर मंत्री जगदीश देवड़ा ने राजस्थान के नागौर स्थित बालाजी के पास उज्जैन जिले के 11 तीर्थ यात्रियों के दुर्घटना में मृत्यु होने पर दु:ख व्यक्त किया है। मंत्री देवड़ा ने भावुक मन से श्रद्धांजलि अर्पित कर ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने एवं शोकाकुल परिजन को वज्रपात सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।