देश

‘ब्लैक फ्राइडे’ के दिन देश में कोरोना से 1,341 मौतें, 57 फीसदी आबादी घरों में रहने को मजबूर 

Spread the love

नई दिल्ली
भारत में कोरोना की दूसरी लहर बेकाबू हो रही है। बीता हुआ दिन शुक्रवार (16 अप्रैल) को देश में ब्लैक फ्राइडे के तौर पर याद किया जाएगा। इस दिन भारत में कोरोना वायरस के एक दिन में सबसे अधिक मामले 2,34,692 दर्ज किए गए थे। शुक्रवार को एक ही दिन में कोविड-19 के कारण 1,341 मौतें दर्ज की गई हैं, जो दैनिक मामलों में एक नया रिकॉर्ड था। साल 2021 के शुरुआती महीने से ये अब-तक के सबसे ज्यादा आंकड़े थे। आखिरी बार भारत ने एक दिन में सबसे ज्यादा मौतें 15 सितंबर 2020 को दर्ज की गई थी। इस दिन 1,284 लोगों की मौत हुई थी। कोरोना से हुई मौतों के कारण पूरे देश के श्मशान घाटों से भयावह नजारा देखने को मिला। 

कोरोना के साये में देश के अधिकांश हिस्सों में किसी न किसी रूप में पाबंदियां लगाई गई है। भारत की आधी से अधिक आबादी 57 प्रतिशत लोग अपने घरों में रहने को मजबूर हैं। देश के 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में नाइट कर्फ्यू या फिर वीकेंड लॉकडाउन लगा हुआ है। मुताबिक कहा है कि आने वाले दो दिनों में देश भर में 700 मिलियन से अधिक लोग सीमित समय के लिए कर्फ्यू या लॉकडाउन में होंगे। वहीं देश में सिर्फ एसेंशियल सर्विसेज की दुकानें खुली रहेंगी। रिपोर्ट में एक्सपर्ट के आधार पर लिखा गया है कि भारत में कर्फ्यू और वीकेंड लॉकडाउन जैसी पाबंदियों की बहुत अधीक जरूरत है, क्योंकि देश में कोरोना वायरस जिस तेजी गत्ति की रफ्तार से बढ़ रहा है, वैसा पहले कभी नहीं देखा गया है। 

 
 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button
Close