बॉलीवुडमनोरंजन

बॉलीवुड में पसरा ‘सन्नाटा’: ‘जिस देश में गंगा रहता है’ के किशोर नांदलस्कर का कोरोना के चलते निधन 

Spread the love

गोविंदा की फिल्म जिस देश में गंगा रहता है के 'सन्नाटा' को लोग आज भी भूले नहीं होंगे। 'सन्नाटा' यानी किशोर नांदलस्कर, जिन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों से लेकर मराठी फिल्मों में काम किया, लेकिन आज ये चिराग बूझ गया है। बॉलीवुड जगत के किशोर नांदलस्कर का मंगलवार दोपहर कोरोना के चलते निधन हो गया। इस खबर को पाकर फैंस के साथ साथ तमाम सेलेब्स को भी झटका लगा। फिल्ममेकर अशोक पंडित ने भी इस बारे में ट्वीट किय। उन्होंने बताया कि मराठी व हिंदी सिनेमा के वरिष्ठ अभिनेता किशोर नांदलस्कर का कोरोना वायरस के चलते देहांत हो गया है। वह पिछले दो हफ्तों से अस्पताल में भर्ती थे और कोरोना से लड़ रहे थे। साथ ही उन्होंने परिवार के लिए शोक व्यक्त किया।  किशोर नांदलस्कर के जाने पर दुख जताया। ये खबर शाम आते आते सोशल मीडिया पर खासा फैल गई। फैंस उन्हें उनकी फिल्मों के जरिए याद करने लगे।
 

Tags
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button
Close