देश

फ्रांस की कंपनी नेभारतीय अस्पतालों को ऑक्सीजन सप्लाई की शुरू

Spread the love

नई दिल्ली
कोरोना वायरस बुरी तरह से लोगों की जान ले रहा है और अस्पतालों में ऑक्सीजन नहीं है। स्थिति ये हो गई है कि राजधानी दिल्ली के कई अस्पतालों ने मरीजों की भर्ती करना बंद कर दिया है। हर तरफ ऑक्सीजन को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। ऐसे वक्त में फ्रांस की सबसे बड़ी कंपनी ने भारतीय अस्पतालों को ऑक्सीजन की सप्लाई करनी शुरू कर दी है। फ्रांस की गैस कंपनी एयर लिक्विडा एसए ने इंडस्ट्री को ऑक्सीजन की सप्लाई रोक दी है और उसकी जगह ऑक्सीजन किल्लत से जूझ रहे अस्पतालों को ऑक्सीजन की सप्लाई शुरू कर दी है।
 
फ्रांस की गैस कंपनी एयर लिक्विडा ने इंडस्ट्री की जगह ज्यादा से ज्यादा मात्रा में ऑक्सीजन अस्पतालों को भेजना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही मरीजों की जिंदगी बचाने के लिए फ्रांस की कंपनी ने मिडिल इस्ट देशों से ऑक्सीजन खरीदने की कोशिश करनी शुरू कर दी है। शुक्रवार को कंपनी के एग्जक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट फ्रांसिस जैकब ने बताया कि अभी कंपनी की प्राथमिकता अस्पताल हैं और कंपनी अभी ज्यादा से ज्यादा मात्रा में ऑक्सीजन की सप्लाई अस्पतालों को करेगी। उन्होंने कहा कि इस वक्त भारत में मेडिकल ऑक्सीजन की मांग 10 गुना से ज्यादा बढ़ गई है, लिहाजा ऑक्सीजन की डिमांड को पूरा करने के लिए कंपनी को इंडस्ट्री को ऑक्सीजन की सप्लाई रोकनी पड़ी है। उन्होंने कहा कि 'भारत की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है, ऑक्सीजन की किल्लत लगातार बढ़ती जा रही है'।
 
भारत के अस्पतालों में ऑक्सीजन के लिए हाहाकार मचा हुआ है। हर दिन 3 लाख से ज्यादा कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं जिनमें से ज्यादा मरीजों की तबीयत नाजुक स्थिति पर पहुंच जा रही है और जान बचाने के लिए उन्हें ऑक्सीजन का ही सहारा बचता है लेकिन ऑक्सीजन के अभाव में मरीजों की जान जा रही है। आलम ये है कि एक टीवी चैनल से बात करते हुए दिल्ली के बड़े अस्पताल के डॉक्टर मरीजों की जान ना बचा पाने की वजह से फूट फूट कर रोने लगे। कई अस्पतालों में एक घंटे का तो कई अस्पतालों में दो घंटे का ऑक्सीजन बचा है, ऐसी स्थिति में इंडस्ट्री को की जाने वाली ऑक्सीजन की सप्लाई रोक कर अस्पतालों को ऑक्सीजन सप्लाई की जा रही है।
 
भारत में ऑक्सीजन की डिमांड 50 फीसदी से ज्यादा बढ़ गई है, जिसका फायदा भी गैस कंपनियों को हो रहा है। भारत में गैस सप्लाई करने वाली दो बड़ी कंपनियों में एक पेरिस स्थित फ्रांस की कंपनी एयर लिक्विडा है तो दूसरी बड़ी कंपनी लंदन की ब्रिटेन की लिंडे पीएलसी है। ये दोनों बड़ी कंपनियां भारतीय इंडस्ट्रीज को ऑक्सीजन की सप्लाई करती हैं लेकिन पिछले कुछ सालों में इन दोनों कंपनियों ने हेल्थेकेयर सेक्टर में भी पैर बढ़ाया है और अब ये दोनों कंपनियां अस्पतालों को भी ऑक्सीजन की सप्लाई करती हैं। लेकिन, अभी अचानक मांग इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि अस्पतालों की जरूरत पूरा करने के लिए इंडस्ट्री की सप्लाई रोकनी पड़ी है। वहीं फ्रांस की कंपनी का विश्व के कई देशों में क्लाइंट्स हैं और ऑक्सीजन की डिमांड बढ़ने से कंपनी का मुनाफा 10 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ गया है। यूरोपीय देशों में ऑक्सीजन की डिमांड 15 प्रतिशत बढ़ गई हो तो सिर्फ ब्राजील में ऑक्सीजन डिमांड 80 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ गई है।

Tags
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button
Close