बॉलीवुडमनोरंजन

फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका, नहीं रहे पद्मश्री एक्टर विवेक

Spread the love

चेन्नई
 बॉलीवुड और तमिल इंडस्ट्री के लिए साल 2020 काफी ज्यादा खराब रहा, जहां इरफान खान, ऋषि कपूर, सुशांत सिंह राजपूत जैसे कई दिग्गज कलाकारों की मौत हो गई। लोगों को उम्मीद थी कि नया साल अच्छा जाएगा, लेकिन अभी भी हालात पहले जैसे बने हुए हैं। शुक्रवार को तमिल सिनेमा के मशहूर एक्टर विवेक को हार्ट अटैक आया, डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की बहुत कोशिश की लेकिन वो कामयाब नहीं हुए।
 
जानकारी के मुताबिक उनकी तबीयत सही थी और शुक्रवार सुबह को रोजाना की तरह अपने परिवार के साथ बैठकर बातचीत कर रहे थे। तभी अचानक उनको चक्कर आया और वो बेहोश हो गए। जिसके बाद आनन-फानन में उनको वडापलानी के SIMS अस्पताल पहुंचाया गया। वहां पर डॉक्टरों ने जब उनका प्राथमिक उपचार किया तो उन्हें होश आ गया। शाम को उनके स्टॉफ ने विवेक की हालत स्थिर बताई थी। जिसके बाद उनके फैन्स ने राहत की सांस ली।
 
डॉक्टरों के मुताबिक उन्हें हार्ट अटैक आया था, जिस वजह वो बेहोश हो गए थे। अस्पताल में आते ही उन्हें आईसीयू में एडमिट कर ECMO ट्रीटमेंट दिया जाने लगे, लेकिन शनिवार सुबह उनकी तबीयत फिर से बिगड़ गई और उन्होंने सुबह 4.45 बजे अस्पताल में ही अंतिम सांस ली। अभी उनकी उम्र 59 साल ही थी। उनके परिजनों ने बताया कि कोरोना से बचने के लिए एक दिन पहले उन्होंने गुरुवार को वैक्सीन सरकारी अस्पताल से लगवाई थी। साथ ही लोगों से भी इसे लेने की अपील की थी। हालांकि डॉक्टरों ने साफ किया है कि वैक्सीन का उनके हार्ट अटैक से कोई लेना-देना नहीं है।
 
ऐसा रहा फिल्मी करियर
फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने 1980 में बालाचंदर की फिल्म से शुरूआत की थी। इसके बाद वो तमिल सिनेमा में छा गए और कई सारी फिल्मों में काम किया। वहीं सुपरस्टार रजनीकांत के साथ उनकी फिल्म शिवाजी द बॉस जब आई, तो वो पूरे देश में फेमस हो गए। सिनेमा जगम में उनके योगदान को देखते हुए भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया था।

Tags
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button
Close