देश

पेट्रोलियम मंत्री ने बताया आखिर क्‍यों आसमान छू रहे हैं डीजल-पेट्रोल के दाम

Spread the love

नई दिल्‍ली
देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों ने आसमान छू लिया है। सभी जगह इसे लेकर हाहाकार मचा हुआ है। अब केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बताया है कि आखिर ऐसा क्‍यों हो रहा है। उन्‍होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम बढ़ने की वजह से घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि भारत में ईंधन की कीमतों में वृद्धि के पीछे मुख्य कारणों में से एक यह है कि हमें 80 फीसदी तेल आयात करना पड़ता है। 
प्रधान ने यह भी बताया कि अर्थशास्‍त्रियों ने एक मुद्दा उठाया है कि कांग्रेस ने पुनर्भुगतान के लिए करोड़ों के तेल बांड छोड़े थे, जिसके कारण हमें अब इसका ब्याज और इसकी मूल कीमत दोनों चुकानी पड़ रही है, यह भी ईंधन की कीमतों में वृद्धि का एक बड़ा कारण है।
 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button
Close