दिल्ली/नोएडाराज्य

पुरानी रंजिश के चलते तीन लड़कों ने नाबालिग किशोर की चाकू मारकर हत्या की

Spread the love

नई दिल्ली
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के करावल नगर इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर तीन किशोरों ने 17 वर्षीय एक लड़के की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार रात करीब आठ बजे करावल नगर थाने में झगड़े की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि घायल को गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान करावल नगर के शिव विहार निवासी संगम के रूप में हुई है। उन्होंने बताया आरोपियों द्वारा बार-बार चाकू घोंपने से उसकी हालत गंभीर थी और वह बयान देने की स्थिति में नहीं था। पुलिस ने कहा कि भारतीय दंड संहिता (आईपी) और शस्त्र अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है। जांच के दौरान तीन किशोरों को पकड़ा गया है। उन्हें किशोर न्याय बोर्ड (जेजेबी) के समक्ष पेश किया जाएगा। पुलिस ने कहा कि घायल और आरोपी व्यक्ति एक-दूसरे को जानते थे और उनकी कुछ व्यक्तिगत दुश्मनी थी।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button
Close