भोपालमध्य प्रदेश

पारिवारिक विवाद में खिड़की और कार के कांच फोड़े

Spread the love

भोपाल
रातीबड़ इलाके में कल सुबह पारिवारिक विवाद में एक युवक ने अपने ससुराल में जमकर उत्पात मचाया। इतना ही नहीं आरोपी युवक ने घर की खिड़की और कार के कांच पत्थर मारकर तोड़ दिए और फरार हो गया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक करूणा पति बसंत (52) बेरखेड़ी कला में रहती हैं। कल सुबह करीब पांच बजे उनका दामाद समर सिंह चौहान अपनी ससुराल पहुंचा। जहां उसने आते ही गाली गलौच करना शुरू कर दिया। साथ ही उसने गुस्सा होकर घर पर पत्थराव करना शुरू कर दिया। पत्थर लगने से घर की खिड़की के कांच फूट गए और कार के कांच भी फूट गए। परिजनों ने घबराकर घटना की खबर डायल 100 को दी और सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस को आता देख आरोपी युवक मौका पाकर फरार हो गया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके दामाद के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस का कहना है जल्द ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button
Close