भोपालमध्य प्रदेश

न्यायमूर्ति विवेक रूसिया ने कल्याण आयुक्त पद पर ग्रहण किया कार्यभार

Spread the love

भोपाल

भारत सरकार द्वारा मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय खण्डपीठ इंदौर के न्यायमूर्ति विवेक रूसिया को कल्याण आयुक्त के पद पर नियुक्त किया गया है। रूसिया ने गत दिवस कार्यालय कल्याण आयुक्त, भोपाल गैस पीड़ित में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। रूसिया द्वारा अधिकरण और कार्यालयीन कार्य की जानकारी रजिस्ट्रार दीपेश कुमार तिवारी से प्राप्त की। कल्याण आयुक्त ने अधिकरण में प्रकरणों की सुनवाई के लिये माह मई-2022 में तिथियाँ निर्धारित करने के निर्देश दिये।

ज्ञात हो कि लगभग 6 माह से कल्याण आयुक्त का पद रिक्त था। न्यायमूर्ति विवेक रूसिया की नियुक्ति से पीड़ित पक्षकारों के प्रकरणों का निराकरण शीघ्र ही प्रारंभ हो जायेगा।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button
Close