देश

तेज रफ्तार कार ने एक साथ 6  स्कूल बच्चों को रौंदा, 5 की मौत

Spread the love

 नई दिल्ली  
राजस्थान के जालोर से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक तेज रफ्तार कार ने एक साथ 6  स्कूल बच्चों को रौंद दिया जिसमें से 5 की जान चली गई। दैनिक भास्कर की खबर के अनुसार यहां के करड़ा में बुधवार शाम चार बजे स्कूल से लौट रहे ये बच्चे एक शराबी की कार के नीचे आ गए। बच्चे सड़क से काफी दूर चल रहे थे इसके बावजूद 100 की स्पीड से दौड़ रही कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। 

जांच में सामने आया है कि कार में करवाड़ा के सुरेश और अशोक कुमार सवार थे। कार सुरेश चला रहा था जो कि पकड़ा गया जबकि अशोक भाग निकला। दोनों नशे में धुत थे और तेज म्यूजिक के साथ 100 की स्पीड में गाड़ी चला रहे थे।

हादसे में एक भाई बहन समेत 5 की मौत हो गई जबकि एक बच्ची गंभीर रूप से घायल है। ये बच्चे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दांतवाड़ा में 9वीं और 10वीं में पढ़ते थे। वहां मौजूद लोगों ने बताया की कार ने पहले दो चक्कर लगाए और तीसरे चक्कर में बच्चों को कुचल दिया।

Tags
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button
Close