टीवीमनोरंजन

टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का हार्ट अटैक से निधन

Spread the love

मुंबई
अभिनेता सिद्धार्थ शुल्का (Sidharth Shukla) का 40 साल की उम्र में निधन हो गया है। Sidharth Shukla Bigg Boss 13 के विजेता बने थे। अब तक की जानकारी के मुताबिक, हार्ट अटैक से Sidharth Shukla का 40 साल की उम्र में निधन हुआ है। हालांकि मुंबई पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। बीती रात मुंबई में उनकी तबीयत बिगड़ी थी। दवा लेने के बाद वे सोने चले गए थे। उन्होंने कहा था कि उन्हें आराम की जरूरत है। इसके बाद सुबह उठाया गया तो वे बेहोश हालत में मिले। तत्काल कूपर अस्पताल ले जाया गया जहां मृत घोषित कर दिया गया है। Sidharth Shukla के फैन्स के लिए यह बहुत बुरी खबर है। उन्होंने 2008 में अपने करियर की शुरुआत की थी और अपने अभिनय की बदौलत ख्याति हासिल की थी। उन्होंने बालिका वधू सीरियल में शानदार काम किया था। उनकी फिटनेस देखते हुए इस बात पर भरोसा करना मुश्किल है कि हार्ट अटैक से उनका निधन हुआ है।

बहन-बहनोई अस्पताल में: कूपर अस्पताल में सिद्धार्थ शुक्ला की बहन और बहनोई मौजूद हैं। सिद्धार्थ की मां को अब तक बेटे के निधन की जानकारी नहीं दी गई है। सिद्धार्थ के शरीर पर किसी तरह की चोट के निशान नहीं हैं।

पूछताछ करेगी मुंबई पुलिस: मुंबई पुलिस ने अभी मौत के कारण का खुलासा नहीं किया है। मुंबई पुलिस के आला अधिकारी कूपर अस्पताल पहुंच गए हैं। उनका कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण का खुलासा हो सकेगा। इसके बाद पुलिस केस दर्ज कर सिद्धार्थ के करीबियों से पूछताछ करेगी।

Tags
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button
Close