जिला क्रायसिस मैनेजमेन्ट की बैठक 22 मार्च को
मुरैना
जिले में कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण हेतु चर्चा एवं सुझाव हेतु जिला स्तरीय संकट प्रबंधन समूह (जिला क्रायसिस मैनेजमेन्ट) की बैठक 22 मार्च को सायं 5 बजे नवीन कलेक्ट्रेट सभाकक्ष मुरैना मे आयोजित की गई है।
कलेक्टर बी. कार्तिकेयन ने कहा है कि संकट प्रबंधन समूह की बैठक में राजनैतिक सदस्य, जनप्रतिनिधि एवं शासकीय अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहेंगे। जिसमें पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री नरेन्द्र सिंह, सबलगढ़ विधायक बैजनाथ सिंह कुशवाह, जौरा विधायक सूबेदार सिंह, सुमावली विधायक अजब सिंह कुशवाह, मुरैना विधायक राकेश मावई, दिमनी विधायक रवीन्द्र सिंह तोमर, अम्बाह विधायक कमलेश जाटव, जिला पंचायत की अध्यक्षा श्रीमती गीता इंदर हर्षाना, भाजपा जिलाध्यक्ष योगेशपाल गुप्ता, पूर्व मंत्री रूस्तम सिंह, ऐदल सिंह कंषाना, गिर्राज डंडोतिया, पूर्व विधायक रघुराज सिंह कंषाना, सत्यपाल सिंह सिकरवार, पूर्व विधायक एवं अध्यक्ष केन्द्रीय सहकारी बैंक शिवमंगल सिंह तोमर, गजराज सिंह सिकरवार, पूर्व महापौर अशोक अर्गल, पूर्व सभापति अनिल गोयल, पूर्व मंत्री मंुशी लाल, दीपक शर्मा, विष्णू अग्रवाल, डाॅ. रमेश कुशवाह, रामप्रकाश राजौरिया, दिनेश सिंह गुर्जर, नागेन्द्र तिवारी, काशी मोहम्मद असरब, सचिव रेडक्राॅस, जन अभियान परिसर, अध्यक्ष व्यापार मंडल, अध्यक्ष औद्यौगिक क्षेत्र, अध्यक्ष कपड़ा व्यापारी, अध्यक्ष किराना व्यवसाय संघ उपस्थित होकर सुझाव प्रस्तुत करेंगे।