राजनीतिक

कांग्रेस ने देश बनाया भाजपा उसे क्यों तोड़ना चाहती है?

Spread the love

भोपाल

 

भारतीय जनता पार्टी के अंदर सुलगता राजनीतिक ज्वालामुखी विस्फोट की कगार पर है ।उसके कारण बीजेपी के विधायकों में  व्यापक असंतोष है ।जिसके चलते वे प्रदेश के विभाजन की मांग करने लगे हैं।

प्रदेश कांग्रेस मीडिया  उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने सरकार को चेतावनी दी है कि पूर्व मंत्री अजय विश्नोई के पृथक महाकौशल के बयान को वह गंभीरता से ले।

गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस ने लाखों क्रांतिकारियों के बलिदान के बाद आजादी हासिल कर पांच सौ से अधिक छोटी -छोटी रियासतों के विलय से एक महान भारत का निर्माण किया है ।उसे फिर से विघटन कर रियासती दौर की वापसी करने का कुत्सित प्रयास कांग्रेस सफल नहीं होने देगी।

गुप्ता ने भाजपा को आगाह किया कि वह मूल भाजपा कार्यकर्ताओं और बाहर से आमंत्रित किरायेदारों के बीच समन्वय स्थापित करे। भाजपा की टुकड़ा-टुकड़ा गैंग की सत्ता की भूख की प्रदेश की 8 करोड़ जनता कीमत चुकाने तैयार नहीं है। इस पर अगर रोक नहीं लगी तो बुंदेलखंड का झंडा भी भाजपा का कोई अन्य असंतुष्ट उठा सकता है।

भूपेंद्र गुप्ता ने कहा कि जर्जर माली हालत, पेट्रोल डीजल की कमर तोड़ महंगाई, हमलावर गैस की टंकी और खाद्य पदार्थों की कीमतों के उछाल से त्रस्त जनता समाधान चाहती है। वह मध्य प्रदेश को भाजपा के सत्ता लोलुप नेताओं की राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं का खेल मैदान नहीं बनने देगी। समय रहते भाजपा का नेतृत्व अपनी पार्टी के गहन असंतोष को निष्क्रिय करे।ताकि जनता के कल्याण को आगे किया जा सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button
Close