देश

एक साथ दो लड़कियों से प्‍यार की पींगे बढ़ा रहा था लड़का, एक ने पंचायत बुलाई दूसरी ने घर पर बोल दिया धावा

Spread the love

पीलीभीत
उत्‍तर प्रदेश के पीलीभीत के सेहरामऊ क्षेत्र के एक गांव में एक लड़का एक साथ दो-दो लड़कियों से प्‍यार की पींगे बढ़ा रहा था। ऐसा करना उसे भारी पड़ गया। एक लड़की ने पंचायत बुला ली। दबाव के बाद लड़के ने उसके साथ शादी की ही थी कि दूसरी ने उसके घर धावा बोल दिया।  अभी तक फिल्‍मों में ऐसी कहानियां देखने-सुनने को मिलती थीं। लेकिन सेहरामऊ क्षेत्र में सच्‍ची कहानी के तौर पर इस लड़के और उसकी दोनों प्रेमिकाओं की कहानी चर्चा में है। बताया जा रहा है कि लड़के ने गांव की ही दो लड़कियों से एक साथ प्‍यार-मोहब्बत के वादे किए। उनके बीच प्रेम प्रसंग अभी चलता रहता लेकिन दोनों को उसके इस कृत्‍य की जानकारी हो गई।

इसके बाद एक लड़की मामले को लेकर पंचायत में चली गई। पंचायत में दबाव पड़ने पर लड़के ने लड़की के साथ गोला के एक धार्मिक स्‍थल पर शादी कर ली। इसके बाद दोनों बाहर चले गए। उधर, शादी की जानकारी लड़के की दूसरी प्रेमिका को हुई तो वह लड़के घर जा धमकी। अब वह भी लड़के के साथ शादी पर अड़ी है। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल गर्म है।  

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button
Close