भोपालमध्य प्रदेश

आकलन के पश्चात किसानों को देंगे आवश्यक राहत

Spread the love

भोपाल

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में कुछ स्थानों पर हुई बेमौसम बारिश को देखते हुए राज्य सरकार ने अधिकारियों को क्षति के आकलन के निर्देश दिए हैं। किसानों को आवश्यकतानुसार फसलों की क्षति के आधार पर जरूरी राहत प्रदान की जाएगी।

अधिकारियों से प्राप्त की जानकारी

मुख्यमंत्री  चौहान ने कहा कि उन्होंने प्रदेश के कुछ स्थानों पर बेमौसम बारिश और कहीं-कहीं हुई ओलवृष्टि से फसलों को पहुँची क्षति की जानकारी प्राप्त की है और संबंधित जिलों के कलेक्टर्स के साथ ही राजस्व और कृषि विभाग के अधिकारियों से भी चर्चा हुई है।

क्षति के आकलन का कार्य जारी

मुख्यमंत्री  चौहान ने कहा कि जिलों में कहीं-कहीं फसलें आड़ी हो गई हैं। क्षति का आकलन किया जा रहा है। संबंधित अधिकारी फील्ड में हैं और सर्वे कार्य कर रहे हैं। किसानों को जैसा नुकसान हुआ है, उन्हें आवश्यक राहत प्रदान की जाएगी।

प्रतिदिन समीक्षा होगी

मुख्यमंत्री  चौहान ने बताया कि किसानों को हुए नुकसान की जानकारी लेकर प्रतिदिन समीक्षा की जाएगी। संकट के समय राज्य सरकार किसान भाईयों के साथ है। किसानों को राहत देने में विलंब भी नहीं होगा।

Tags
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button
Close